ट्रेंडिंग

Seema haider: सीमा हैदर को छोड़ना होगा भारत, क्या कटेगा वापसी का टिकट? पाकिस्तानी भाभी का भविष्य अधर में

म्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने सार्क वीजा रद्द कर दिया है. जिसके बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ना होगा. सरकार के इस फैसले से भारत में रह रही सीमा हैदर के भविष्य पर भर खतरा मंडराने लगा है. सवाल उठने लगा है कि क्या पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को भी 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने जो कड़े कदम उठाए हैं, उसके बाद नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर अचानक चर्चा में आ गई है. सवाल उठने लगा है कि सरकार के सार्क वीजा रद्द करने के फैसले के बाद क्या सीमा हैदर को भी 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा? दरअसल पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर 2023 में नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश की थी और अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ दिल्ली में रह रही है. पब्जी खेलते-खेलते दोनों में प्यार हुआ और सीमा भारत आ गई.

Seema haider पर क्या होगा असर?

भारत सरकार ने जो फैसला लिया है, उसके अनुसार भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को जो वैध वीजा लेकर रह रहे हैं, उन्हें 48 घंटे के अंदर देश छोड़ना होगा. जानकारों का कहना है कि सरकार के फैसले के बाद सीमा को भी देश छोड़ना पड़ सकता है, लेकिन उसे इसलिए राहत मिल सकती है, क्योंकि उसके पास कोई वीजा नहीं है और उसका मामला अभी कोर्ट में है. इसके अलावा राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि वो क्या फैसला लेता है.

सोशल मीडिया में हो रही सीमा हैदर का पाकिस्तान भेजने की मांग

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद देश में गुस्से की लहर है. भारत सरकार के सार्क वीजा रद्द करने के फैसले के बाद सोशल मीडिया में सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग उठने लगी है. हालांकि कुछ यूजर ये पूछ रहे हैं कि सीमा हैदर का भविष्य क्या होगा? सौरभ नाम एक यूजर ने पूछा, “भारत सरकार ने पाकिस्तानी अधिकारियों को अपना सामान समेटकर चले जाने को कहा है, तो क्या सीमा हैदर को भी वापसी का टिकट नहीं बुक कर लेना चाहिए? या फिर प्यार ही नई कूटनीतिक छूट है?” एक ने तो यह भी पूछ लिया कि सीमा हैदर अकेले पाकिस्तान जाएंगी या अपने पति सचिन के साथ?

सरकार ने क्या लिया फैसला?

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए पाकिस्तान से सिंधु जल संधि समाप्त कर लिया. साथ ही अटारी चेकपोस्ट को बंद कर दिया, जिसके बाद वैध वीजा लेकर भारत आए पाकिस्तानियों को 1 मई तक वापस लौटना होगा. पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति रद्द कर दी गई है. जिसके बाद भारत में जो पाकिस्तानी रह रहे हैं, उन्हें 48 घंटों के अंदर भारत छोड़ना होगा.

Related Posts

Poco X8 Pro सीरीज: 17 मार्च को भारत में लॉन्च – पूरी डिटेल, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और सभी अपडेट्स

शाओमी के सब-ब्रांड Poco ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित Poco X8 Pro सीरीज के भारत में लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। कंपनी ने 17 मार्च 2026 की…

इंटरनेट पर UK07 Rider का जलवा! 700% सर्च बढ़ोतरी, Google Trends में टॉप

सोशल मीडिया की दुनिया में जहां लाखों लोग सपनों के पीछे भागते हैं, वहां कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो न सिर्फ इंस्पायर करती हैं, बल्कि गहरे दर्द…

कौन हैं आदिती हुंडिया? जानिए ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का संघर्ष, करियर और नेटवर्थ

परिचय: टी20 वर्ल्ड कप में छाईं आदिती हुंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की शानदार जीत के बीच एक नाम खूब सुर्खियों में रहा – आदिती…

UK07 Rider का वो वीडियो जिसने मचाई सनसनी: भाई ने दिए हैरान करने वाले सबूत

UK07 Rider का लास्ट व्लॉग: अंतरजातीय विवाह, परिवार से टकराव और सनसनीखेज आरोपों का मामला मार्च 2026 की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक नाम तूफान की तरह…

Xiaomi 17 Ultra Review: 200MP ज़ूम वाला अल्टीमेट फोटोग्राफी फ्लैगशिप

इंतज़ार खत्म हुआ। Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर MWC 2026 में अपने नए इमेजिंग पावरहाउस Xiaomi 17 Ultra को पेश कर दिया है। यह फोन अपनी जबरदस्त कैमरा…

Motorola Edge 70 Fusion: 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी और AI कैमरा के साथ मिड-रेंज में बड़ी एंट्री

स्मार्टफोन बाजार में मिड-रेंज सेगमेंट लगातार मजबूत हो रहा है और इसी कड़ी में Motorola Edge 70 Fusion को लेकर काफी चर्चा है। कंपनी इसे Edge सीरीज़ के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stock Market में पैसे कैसे लगाएं? Aneet padda viral hot pics… करिश्मा कपूर की नेटवर्थ: बॉलीवुड की रानी की संपत्ति का सफर कमल हासन की कुल संपत्ति: कारें, संपत्ति और निवेश का विस्तृत विवरण Rashmika Mandanna : सिनेमा से साइबर सिक्योरिटी तक – एयरटेल के साथ नई शुरुआत