अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर लौट आयीं हैं इस ख़बर के बाद भारत समेत पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले बहुत खुश हुए और एक पूर्व अमेरिकी नौसेना अधिकारी और अनुभवी अंतरिक्ष यात्री ने कहा है कि सुनीता विलियम्स ने स्पेस रिसर्च में उल्लेखनीय योगदान दिया है

सुनीता विलियम्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के माध्यम से अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला है, यह भारत के गुजरात से हैं, इन्होंने एक महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में 127 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है और इन्हें 2008 में भारत सरकार के द्वारा 2008 में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया हैं

पूरा नाम: सुनीता लिन पांड्या विलियम्स जन्म: 19 सितंबर 1965 जन्म स्थान: यूक्लिड, ओहायो, अमेरिका राष्ट्रीयता: अमेरिकी पेशा: अंतरिक्ष यात्री, पूर्व नौसेना अधिकारी नासा में चयन: 1998 अंतरिक्ष में कुल समय: 321 दिन 17 घंटे 15 मिनट

    अंतरिक्ष करियर सुनीता विलियम्स ने 1998 में नासा में प्रशिक्षण शुरू किया। उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 321 दिन 17 घंटे 15 मिनट बिताए हैं उनके प्रमुख मिशन में STS-116, Expedition 14/15, STS-117, Soyuz TMA-05M, Expedition 32/33 शामिल हैं।

सुनीता विलियम्स, एक प्रतिष्ठित अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और पूर्व नौसेना अधिकारी, की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर (लगभग ₹41 से ₹58 करोड़ तक) है। यह संपत्ति उनके नासा में लंबे करियर, अमेरिकी नौसेना में सेवा, निवेश, पब्लिक स्पीकिंग, और अन्य स्रोतों से आय का परिणाम है